Search

June 15, 2026 11:37 pm

साइकिल और मोबाइल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने सामान किया बरामद

पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा गांव निवासी आजहारूल शेख उर्फ मिरु शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई साइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले को लेकर मालीपाड़ा निवासी मरांग मरांडी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 145/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में बताया गया था कि आरोपी ने घर के आंगन में रखी साइकिल चोरी कर ली थी। इसके बाद पास में रहने वाले होपन किस्कू के घर से मोबाइल फोन भी चोरी कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई साइकिल और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!