Search

June 18, 2026 12:41 am

“पकड़ुआ विवाह” की काली हकीकत को पर्दे पर दिखाएगी “बंधुआ वियाह सीजन-2”, पाकुड़ में हुआ जोरदार प्रमोशन।

पाकुड़: योग भवन में बुधवार को चर्चित वेब सीरीज “बंधुआ वियाह सीजन-2” के दो विशेष एपिसोड का प्रमोशन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। सामाजिक कुप्रथा ‘पकड़ुआ विवाह’ पर आधारित इस वेब सीरीज को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वेब सीरीज में उस दौर की कहानी दिखाई गई है, जब बिहार और आसपास के इलाकों में युवकों को जबरन अगवा कर विवाह कराने जैसी कुप्रथा समाज में मौजूद थी। सीरीज के जरिए इस कुप्रथा से जुड़े दर्द, सामाजिक प्रभाव और पीड़ितों की स्थिति को सामने लाने का प्रयास किया गया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पाकुड़ की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया गया है। सीरीज के निर्देशक, कहानी लेखक, संगीत निर्देशक और संपादक अंकित आनंद हैं, जो पाकुड़ के सरला कॉलोनी निवासी हैं। वहीं निर्माता तरुण अरोड़ा हैं। इसमें दिशा कुमारी, श्वेता भगत, ज्योति, कुंदन मित्रा और प्रवीण चंद्र दास ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने सीरीज की कहानी, कलाकारों के अभिनय और सामाजिक संदेश की सराहना की। “बंधुआ वियाह सीजन-2” आगामी 20 जून को रिलीज होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!