Search

June 20, 2026 12:02 am

योग को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश के साथ निकली ‘रन फॉर योग’ जागरूकता रैली

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को ‘रन फॉर योग’ थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को योग को जीवनशैली में शामिल करने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। रैली में आयुष विभाग के चिकित्सक, योग प्रशिक्षक एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान “योग अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” और “करे योग, रहे निरोग” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिपिन चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो शरीर और मन को स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
उन्होंने जानकारी दी कि 21 जून को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने बताया कि योग दिवस को लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं अन्य स्थलों पर योग सत्र आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मौके पर डॉ. बिपिन चंद्र गुप्ता, डॉ. सुजीत कुमार चौहान, डॉ. कुलेश कुमार, डॉ. अबू तालीब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास सहित योग प्रशिक्षक एवं आयुष विभाग के कर्मी मौजूद थे।

img 20260619 wa00236353898776639403438
img 20260619 wa00227882012456181920178

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!