Search

June 20, 2026 12:43 am

विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे डीडीसी, काम में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का दिया निर्देश।

लिट्टीपाड़ा। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, कूप निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र और आवास निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने योजनाओं की गुणवत्ता और कार्यों की रफ्तार की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा की योजनाएं ग्रामीणों को रोजगार देने के साथ-साथ गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण और उसके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं कूप और आवास निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी योजना में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ने लाभुकों से बातचीत कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, बीपीओ मानिक दास, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम सहित मुखिया मौजूद थे।

img 20260619 wa00166861705627820123888
img 20260619 wa00151708376768612045588

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!