Search

June 21, 2026 2:20 am

घायल को अस्पताल पहुंचाकर अमड़ापाड़ा बीडीओ ने पेश की मानवता की मिसाल

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। जिला मुख्यालय से बैठक में शामिल होकर लौट रहे अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल वाहन रोककर घायल व्यक्ति की मदद की और उसे इलाज के लिए अमड़ापाड़ा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी पहुंचने के बाद बीडीओ ने चिकित्सकों से घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने इंसानियत का फर्ज भी निभाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!