Search

June 22, 2026 11:10 pm

24 जून को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

पाकुड़। जिले के शिक्षित और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय पाकुड़ की ओर से 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर में सुबह 10:30 बजे से लगने वाले इस मेले में कई निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का बेहतर माध्यम बनेगा।
अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र सहित जरूरी दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर पहुंचने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने मेले की सफलता के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!