Search

June 25, 2026 2:17 am

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, डालसा ने छात्रों को किया जागरूक

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख और नरोत्तमपुर की मुखिया झरना मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर भविष्य निर्माण में बाधा पहुंचाता है। उन्होंने छात्रों से खुद नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा ने कहा कि नशा कई अपराधों की जड़ है। नशे के कारण व्यक्ति अपनी सोचने-समझने की क्षमता खो देता है, जिससे हत्या, चोरी, लूट, हिंसा और घरेलू विवाद जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही अवैध तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ठाकुर ने नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास और जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। शिक्षक अंजना टोप्पो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों ने नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान नालसा की डॉन योजना के बारे में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई और कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करने की अपील की गई।
मौके पर डालसा कर्मी शिवम कुमार, शाहिद आलम, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सायेम अली, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत, सामाजिक कार्यकर्ता नसरुद्दीन शेख सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। छात्राओं जैनब खातून, हनीफा खातून और सुमी खातून ने भी मंच से नशा मुक्ति को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास ने किया।

img 20260624 wa00148661792447009449275
img 20260624 wa00154998392524870566546

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!