Search

June 25, 2026 12:34 am

स्थाई लोक अदालत से जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान की दी गई जानकारी।

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर पंजाब नेशनल बैंक, हरिणडांगा बाजार पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबारुल हक, राजीव कुमार झा एवं बैंक शाखा प्रबंधक बी. हांसदा सहित बैंक कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि लोक अदालत में बिजली, जलापूर्ति, डाक एवं दूरसंचार, परिवहन, अस्पताल, बीमा, बैंकिंग समेत अन्य जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का सरल प्रक्रिया के माध्यम से समाधान कराया जाता है।
इस दौरान बैंकिंग सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि स्थाई लोक अदालत में त्वरित न्याय, सरल प्रक्रिया और पक्षकारों के बीच समझौते को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि गरीब, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं अन्य योग्य व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!