Search

June 27, 2026 10:40 pm

अश्लील तस्वीर से पड़ोसी ने महिला को किया ब्लैकमेल, वायरल करने की धमकी और छेड़खानी का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

इकबाल हुसैन

महेशपुर। थाना क्षेत्र के जयपुर बारूंगा गांव में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर आपत्तिजनक तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करने, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महेशपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 24 जून 2026 को वह घर में कपड़े बदल रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बीरेन्द्र माल, पिता मुकुल माल ने कथित रूप से बिना अनुमति उसकी अश्लील तस्वीर मोबाइल से खींच ली। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और बाद में तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने के बाद आरोपी मोबाइल छोड़कर मौके से भाग गया।
महिला ने पुलिस से आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। महेशपुर थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(2), 352, आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67(A) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!