अमर भगत
अमड़ापाड़ा। अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमड़ापाड़ा वन क्षेत्र के छोटा कुसकुटा गांव में छापेमारी कर करीब 60 पीस साल एवं महुआ का चिरान जब्त किया। कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में की। वन विभाग की टीम ने जब्त लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए वन कार्यालय पहुंचाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में वनरक्षी सुनील साहा, स्टेफन हेम्ब्रम, अनूपन कुमार यादव समेत वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल रहे। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।








