Search

August 21, 2026 12:26 am

हूल दिवस पदयात्रा लेकर लिट्टीपाड़ा पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के नेता, सिद्धो-कान्हू व तिलका मांझी को किया नमन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा/ दुमका से भोगनाडीह तक निकाली गई हूल दिवस पदयात्रा सोमवार को लिट्टीपाड़ा पहुंची। आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मार्डी के नेतृत्व में पहुंचे पदयात्रियों ने लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धो-कान्हू और तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित सभा को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।
सभा में हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हूल दिवस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जब-जब आदिवासियों पर अत्याचार होगा, सिद्धो-कान्हू की लड़ाई याद की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता रसका हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी समाज को अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सेबेस्टियन मरांडी ने कहा कि आदिवासियों के इतिहास और योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया है। प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मार्डी ने कहा कि आदिवासी समाज को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एसआईआर अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को अपने अधिकारों और मतदान के अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्रम को नेशनल कोऑर्डिनेटर आशिका कुजूर और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुशील मरांडी ने भी संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों पदयात्री और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम ने किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!