Search

August 20, 2026 3:09 pm

एसआईआर अभियान में जुटें स्वयंसेवक, एसडीओ ने दिए जरूरी निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): एसआईआर को लेकर शुक्रवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने स्वंयसेवकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीओ ने स्वंयसेवकों को कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में एसआईआर फार्म भरने में सहयोग करेंगे। सभी मतदाताओ तक फार्म पहुंचाना आवश्यक है। जो बीएलओ को इस कार्य मे सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे तेजी लाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 14 जुलाई को बीएलओ टू के साथ बैठक आयोजित होगी। इसके पूर्व मतदाताओ से फार्म भरकर संग्रह कर लेना आवश्यक है। इसे पूरे जवाबदेही के साथ कार्य का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार , प्रखंड प्रमुख अब्दुल गनी , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!