राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीते 10 जुलाई की देरशाम सुराईडीह में वाहन से कुचलकर हुई मवेशी श्रमिक पृथ्वीनगर पाकुड़ निवासी सेराजुल शेख की मौत को लेकर थाना में मामला दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र उस्मान शेख ने दर्ज मामले में कहा है कि पिताजी मवेशियों को लेकर हिरणपुर हटिया जा रहा था। इस बीच मवेशियों को अन्य मजदूरों के हवाले कर रास्ते मे शौच के लिए रुक गया। इसी दौरान अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर पिता की मौत हो गई। इसको लेकर अज्ञात वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज की गई है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बारिश के दौरान सड़क में खड़ी एक पत्थर लदे ट्रक के नीचे बैठा हुआ था। इस क्रम में चालक द्वारा वाहन को चलाने के दौरान सिर कुचलने से तत्काल मौत हो गई। बहरहाल पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में लगी हुई है।
Related Posts

गृहणी के श्रम को मिला ऐतिहासिक सम्मान: पाकुड़ कोर्ट ने कहा– ‘हाउसवाइफ इज़ नेशन बिल्डर’, परिवार को 58.77 लाख का मुआवज़ा।




