Search

August 9, 2026 2:05 pm

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

img 20260809 wa00968618274955888260225

इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा एवं विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। आदिवासी समुदाय ने देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

img 20260809 wa00984307545286861714477

इस दौरान उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं जिले के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया। मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!