Search

August 13, 2026 7:31 pm

सड़क किनारे (काल बने) सूखे पेड़ों की समस्या का हुआ समाधान, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस की पहल रंग लाई

अक्षय कुमार

रामगढ़। सड़क किनारे खड़े सूखे एवं जर्जर पेड़ों से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस द्वारा उठाई गई जनहित की पहल का आज सकारात्मक परिणाम सामने आया है। संबंधित वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए चिन्हित सूखे एवं खतरनाक पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर समस्या का समाधान कर दिया गया है। बरसात के मौसम में तेज हवा एवं बारिश के दौरान इन पेड़ों के गिरने से राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को लेकर धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी।

img 20260813 wa01173308783458381944065
काल बने पेड़ों के कटने से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं स्थानीय लोग

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर वे उसे संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे, ताकि समय रहते उसका समाधान हो सके। उन्होंने इस जनहित के मामले में त्वरित पहल एवं सहयोग के लिए रामगढ़ डीएफओ नीतीश कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन मुंडा जेई आयुषी श्रॉफ तथा संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ मामले को गंभीरता से लेना और समय पर कार्रवाई करना सराहनीय है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!