Search

September 8, 2026 9:04 pm

विदाई समारोह का आयोजन कर बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई

अक्षय कुमार

रामगढ़। डॉक्टर एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा लारी के बहुद्देशीय सभागार में बी.एड. सत्र 2024-26 एवं डी.एल.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बबिता कुमारी, प्राचार्या, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चितरपुर, रामगढ़, विशिष्ट अतिथि मिथुन कुमार सागर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तथा महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार प्रभाकर द्वारा डॉ. एस. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

img 20260908 wa0147155365441787969719

कार्यक्रम में 2025-27 सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा कुलगीत, स्वागत गीत, स्वागत नृत्य, एकल नृत्य एवं लेज़ी डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2024-26 एवं डी.एल.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड, बेस्ट डिसिप्लीन अवॉर्ड, बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड, बेस्ट एंकर अवॉर्ड एवं बेस्ट पंक्चुअलिटी अवॉर्ड प्रदान कर प्रशिक्षुओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। विशिष्ट अतिथि मिथुन कुमार सागर ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बी.एड. प्रशिक्षण शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अपने शिक्षकों से शिक्षण की विभिन्न खूबियाँ एवं बेहतर शिक्षक बनने के गुण सीख सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सहायक प्राध्यापक मोहम्मद परवेज अख्तर द्वारा कराया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता बाबू चंद प्रसाद ने किया।

img 20260908 wa01468626248199030241683


विदाई समारोह के दौरान बी.एड. एवं डी.एल.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने बारी-बारी से महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभव, संस्मरण एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा, इंदु कुमारी झा, व्याखाता सुप्रिया वर्मन, मुरारी कुमार दुबे, वरुण कुमार एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में नंदलाल कुमार, दीप्ति लकड़ा, श्रेया गुप्ता, दिनेश कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही पूरे कार्यक्रम की देखरेख संगीत के सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा द्वारा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!