अक्षय कुमार
रामगढ़। शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में नगर परिषद रामगढ़ अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान Legacy Waste के निष्पादन एवं शिफ्टिंग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि Legacy Waste की शिफ्टिंग का कार्य 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही 8 एकड़ भूमि की बाउंड्री के लिए Demarcation का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने SBM के माध्यम से उपलब्ध कराए गए सभी वाहनों का बेहतर एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने नगर परिषद के सभी कचरा संग्रहण एवं सफाई वाहनों के लिए Route Chart तैयार कर उसे प्रतिदिन अपडेट करने को कहा, ताकि प्रत्येक वार्ड में वाहनों के नियमित संचालन एवं कचरा संग्रहण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में MSM द्वारा जानकारी दी गई कि बाउंड्री निर्माण से संबंधित कार्य आगामी 10 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पर उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रारंभ कराने तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने दोनों सिटी मैनेजर एवं सिटी मिशन मैनेजर को समय- समय पर आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के अभिलेखों एवं पत्रावलियों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा बिचौलियों की भूमिका को पूर्णतः समाप्त करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त DMFT मद से नगर परिषद रामगढ़ को उपलब्ध कराए गए 15 मजदूरों के माध्यम से पार्क, समाहरणालय परिसर सहित संबंधित संपूर्ण क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी साफ- सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था एवं संचालन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित प्रतिनिधि/एजेंसी को आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर व्यवस्था एवं संचालन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। Water Supply Scheme की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने तथा संबंधित एजेंसी एवं विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। एजेंसी द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित लंबित कार्यों की जानकारी दी गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा आवश्यक आवेदन एवं प्रक्रियाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में DMFT Phase-I के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि Phase-I का उद्घाटन किया जा चुका है। उपायुक्त ने संबंधित कार्यों के भुगतान से जुड़ी आवश्यक संचिका एवं प्रक्रियाओं को नियमानुसार शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्देशित किया कि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यों की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।





