Search

September 16, 2026 12:17 am

सीसीएल ने की एक दिवसीय सेमिनार हुआ आयोजन, उक्त सेमिनार का उद्घाटन सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने की

अक्षय कुमार

रांची। भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में खनन अनुबंधों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने एवं PM E-DRIVE योजना के अंतर्गत सूचनाओं का आदान प्रदान और संबंधित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से सीसीएल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उक्त सेमिनार का उद्घाटन सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार के द्वारा संबंधित पक्षों की उपस्थिति में किया गया।

fb img 17893986389936139837307314881393
fb img 17893986291843108212031812818486

सेमिनार में M/s Propel India, M/s BEML, M/s Tata Hitachi एवं M/s L&T जैसे प्रमुख इलेक्ट्रिक ई वाहन निर्माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास, नवीन तकनीकों तथा खनन उद्योग में भविष्य की तकनीकी संभावनाओं पर ज्ञान-साझाकरण सत्र आयोजित किया गया।सेमिनार को सफल बनाने में M/s Sainik Mining, M/s BGR एवं M/s NCC सहित अन्य प्रतिष्ठित खनन सेवा प्रदाताओं की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीसीएमसी), महाप्रबंधक (E&M), महाप्रबंधक (Excavation), विभिन्न क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारी एवं युवा अभियंता उपस्थित रहे। सेमिनार में खनन उद्योग के भविष्य को पर्यावरण-अनुकूल, ऊर्जा-कुशल एवं लागत-प्रभावी तकनीकों के माध्यम से सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

fb img 17893986345042145384656912868943

उम्मीद है, ई वाहन के निर्माताओं और संबंधित एक्सपर्ट के मार्गदर्शन से खनन क्षेत्र में इनका उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!