Search

September 27, 2026 5:00 am

ललपनिया में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन सह संकुल संगठनों की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन हुआ

अक्षय कुमार

ललपनिया(बोकारो)। शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन सह संकुल संगठनों की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए। मौके पर बोकारो जिला एवं गोमिया प्रखंड के अन्य पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।

img 20260926 wa01157261688018190681875
img 20260926 wa01177980089693418078646

इस दौरान महिला समूहों की सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में गोमिया, महुआटाँड़, चतरोचट्टी, तिलैया, तुलबुल एवं सरहचिया क्लस्टर की महिला समितियों की सदस्यों की उपस्थिति में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार के अवसरों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने महिला समूहों की सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, स्वरोजगार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।

img 20260926 wa01226809638142256792882
img 20260926 wa012515104544876872266086

सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ें, अपनी आय बढ़ाएं और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला भी हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से परिवार, समाज और गांवों के विकास को नई दिशा मिल रही है। महिलाओं को अवसर, संसाधन और सम्मान देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर डीएफओ, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, गोमिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत के मुखिया, बबुली सोरेन, तुलसी महतो सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे

img 20260926 wa01297600796823315757826
img 20260926 wa01237151436916111580231
प्रशंसकों ने ली सेल्फी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!