Search

September 27, 2026 9:15 pm

महामाया मंदिर परिसर मे सीसीएल केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना ने चलाया सफाई अभियान, आशीष झा एवं शशि कुमार ने की नेतृत्व

अक्षय कुमार

रामगढ़। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सीसीएल केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के नेतृत्व में रामगढ़ स्थित माया टुंगरी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सीसीएल केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के नोडल अधिकारी (सीएसआर) आशीष झा एवं प्रबंधक (पर्यावरण) शशि कुमार पंकज उपस्थित रहे। करीब 18 वालंटियर्स ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजीत इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स-बिस्किट के रैपर तथा प्लास्टिक के यूज एंड थ्रो ग्लास एकत्र किए गए और उन्हें उचित तरीके से निष्पादित किया गया।

img 20260927 wa01551514721306115379261
मौके पर उपस्थित सीसीएल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण

पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीसीएल की ओर से मंदिर परिसर में अपील बोर्ड भी लगाया गया। बोर्ड के माध्यम से पर्यटकों से प्लास्टिक बोतल, रैपर एवं अन्य कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने तथा कचरा डस्टबिन में ही डालने की अपील की गई है। अभियान के दौरान जनजागरूकता के माध्यम से पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। मौके पर पहुंचे हुए श्रद्धालु एवं पर्यटकों ने सीसीएल की इस अभियान की सराहना की।

img 20260927 wa01534500496914485211632
स्वच्छता का संदेश देते हुए सीसीएल परिवार

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!