Search

October 4, 2026 1:40 pm

बंद खदान से कोयला चोरी का खेल, पुलिस ने ढाई क्विंटल कोयले के साथ एक को दबोचा

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़।कठालडीह की बंद पड़ी कोयला खदान से अवैध खनन और कोयला चोरी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से कोयला लदी बाइक भी जब्त की गई है, जिस पर करीब ढाई क्विंटल कोयला लदा था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली थी कि कठालडीह की बंद खदान से करीब दर्जनभर बाइक के जरिए कोयला चोरी की तैयारी की जा रही है। इसके बाद एएसआई निर्मल कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कोयला चोरी में शामिल लोग बाइक लेकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान खांडोकटा पुल के पास एक बाइक को रोककर कार्तिक सेन (50) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गोड्डा जिले के देवडांड़ थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बाइक संख्या जेएच 04 पी 5708 और उस पर लदा करीब ढाई क्विंटल कोयला जब्त कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!