Search

October 4, 2026 3:47 am

दुमगो गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव।

कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान होने की बात कह रहे परिजन, सिमलोंग पुलिस ने शुरू की जांच।।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सिमलोंग ओपी क्षेत्र के दुमगो गांव में शनिवार को 18 वर्षीय युवती असनी पहाड़िन की फंदे से लटकने से मौत हो गई। घर के अंदर दुपट्टे के सहारे उसका शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, असनी कुछ दिन पहले ही बाहर काम करके घर लौटी थी। उसके पिता चिकना पहाड़िया ने बताया कि बेटी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। घटना की सूचना मिलते ही सिमलोंग पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। ओपी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!