Search

October 3, 2026 10:30 pm

खड़ी ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार टेम्पो, चालक गंभीर हादसे में बाल-बाल बचा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर जोबोडीह गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई। उसे हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बिना नंबर का टेम्पो भंगार लादकर लिट्टीपाड़ा से पाकुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोबोडीह के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में 62 वर्षीय चालक इस्माइल शेख वाहन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर चालक को टेम्पो से बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

img 20261003 wa0033160940228933499279
img 20261003 wa00342826557490974076166

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!