Search

October 9, 2026 9:49 pm

अपराधियों पर कसें शिकंजा, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन: पुलिस निरीक्षक।

सानू कुमार

महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी की. मासिक अपराध गोष्ठी में उपस्थित महेशपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, रदीपुर ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, पाकुड़िया थाने के एसआई कैला उरांव से पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. तथा त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरराज्य अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया. वहीं गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटीओं की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दीवा व संध्या और रात्रि गस्ती करने का निर्देश दिया गया. साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. और आगामी दुर्गा पूजा व लक्ष्मी पूजा को लेकर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!