Search

November 3, 2026 10:21 pm

अब गांव में ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, पंचायत स्तर पर अभियान शुरू।

पहले शिविर में उमड़े आवेदक, लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए किया आवेदन।

पाकुड़। अब ग्रामीणों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला परिवहन कार्यालय ने पंचायत स्तर पर लाइसेंस बनाने की पहल शुरू की है। मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड के मनिकापारा पंचायत में आयोजित पहले शिविर में 48 लोगों ने आवेदन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में शुरू इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। पहले शिविर का शुभारंभ जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी और मुखिया नसीमा बीबी की उपस्थिति में हुआ।
आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!