Search

November 10, 2026 2:59 am

सेवानिवृत्त हुए सीआरपी प्रदीप पाल, शिक्षकों ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई

मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा

पाकुड़िया। प्रखंड के मध्य विद्यालय मोंगलाबांध में बुधवार को प्रखंड संसाधन सेवी (सीआरपी) प्रदीप पाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शामिल होकर उनके लंबे सेवाकाल को याद किया और सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में प्रदीप पाल को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस दौरान मध्य विद्यालय मोंगलाबांध के प्रधानाध्यापक शैलजानंद पांडे, इबरार आलम, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोस्वामी सहित अन्य शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप पाल ने अपने सेवाकाल में संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ हमेशा बेहतर समन्वय और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा। शिक्षा व्यवस्था के विकास और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। बीईईओ सुमिता मरांडी ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदीप पाल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय और सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शैलजानंद पांडे ने किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने प्रिय सीआरपी को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहयोगियों से बिछड़ने का भाव समारोह में साफ नजर आया। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान के प्रति आभार जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

IMG 20261104 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!