Search

November 13, 2026 12:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

आमने-सामने भिड़े दो हाइवा, जोरदार टक्कर से मची अफरातफरी

बासजोड़ी के पास हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से चकनाचूर, आधे घंटे तक ठप रहा यातायात।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा-साहेबगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार को बासजोड़ी गांव के समीप दो हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, हाइवा संख्या जेएच 16 जी 0650 घरमपुर की ओर से लिट्टीपाड़ा आ रहा था। वहीं, दूसरा हाइवा जेएच 16 डी 5109 लिट्टीपाड़ा से घरमपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बासजोड़ी के पास दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों हाइवा बीच सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर सतर्कता और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत है।

IMG 20261112 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!