Search

May 20, 2026 11:34 pm

सोहराय महापर्व मिलन समारोह का उद्घाटन बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया

सतनाम सिंह

मांदर की थाप पर थिरके बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम

पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित KKM कॉलेज परिसर में सोहराय महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया. सोहराय पर्व के मौके पर छात्राओं की ओर से पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें मांदर की थाप पर झूमे बोरियो विधानसभा के जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम । विधायक लोबिन हेम्ब्रम अपने ही सरकार पर जमकर बरसे… पारसनाथ तीर्थ स्थल मामले में राजनीति तेज हो गई है… लोबिन हेम्ब्रम ने झारखंड स्थित पारसनाथ धर्मस्थल मामले को लेकर कहा कि पारसनाथ धर्मस्थल जैन धर्मावलंबियों के सुपुर्द किए जाने से आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है… उन्होंने इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन करने की बात कही है…उन्होंने कहा कि कल मैं खुद पारसनाथ जारूँगा…और जैन मुनियों को बता दूंगा की पहले आप आये है या आदिवासी समाज…उन्होंने कहा की जैन मुनियों का कहना कि यह पारसनाथ की जमीन हमलोगों ने खरीदी है…इसका मतलब है आप बाहर से बाद में आकर जमीन को खरीदे है…इससे साफ पता चलता है कि यह पारसनाथ आदिवासियों की है…विधायक ने कहा कि उनलोगों के द्वारा आदिवासियों की हक और अधिकार को छिनने का काम किया जा रहा है….कल कई राज्यो से वहां लोगो का जुटान हो रहा है…राज्य सरकार पारसनाथ मामले में घुटना टेक चुकी है…. सरकार द्वारा बने कमिटी पर भी विधायक ने सवाल उठाया है…और अपने ही सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आगामी 25 जनवरी तक वहाँ के आदिवासियो को सरकार अपना अधिकार दिलाये…नही तो मैं 30 जनवरी को उलुहातू बिरसा भगवान के जन्म स्थली में उपवास रखेंगे और 2 फरवरी को अमर शहीद सिधो कान्हो मुर्मु के जन्मस्थली पर उपवास रखेंगे….

बताते चले कि पारसनाथ धर्मस्थल को पर्यटन एवं इको टूरिज्म बनाए जाने के बाद पूरे देशभर के जैन समुदाय के लोग आंदोलन कर राज्य व केंद्र सरकार से इस फैसले को बदलने की मांग कर रहे थे और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्यटन एवं इको टूरिज्म के फैसले पर रोक लगा दी गई है…पर अब आदिवासी समाज द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि राज्य की हेमंत सरकार ने संथाल समुदाय के लोगों का धर्मस्थल छीन कर जैन समुदाय के सुपुर्द कर दिया है…बताया कि वर्षों से पारसनाथ पर्वत संथालो के मरांग बुरु है और वर्षों से सरना रीति रिवाज से वहां पूजा पाठ किया जाता आ रहा है…जिसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री को होने के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री ने उस स्थान को जैन धर्मावलंबियों के तीर्थ स्थान में तब्दील कर दिया… उन्होंने कहा कि झारखंड ,पश्चिम बंगाल ,उड़ीसा समेत विभिन्न राज्यों के आदिवासी समाज के लोग कल पारसनाथ पहुँच रहे है….बाइट लोविम हेम्ब्रम एमएलए जेएमएम

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!