Search

April 25, 2026 12:47 am

एलीट पब्लिक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा का आयोजन हुआ

 

राजकुमार भगत

पाकुड़: स्थानीय एलीट पब्लिक विद्यालय पाकुड़ के छात्र छात्राओं के बीच परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के भवन में विद्यालय के निर्देशक श्री अरविंद साह, प्राचार्या अनुपमा साहा, शिक्षक फैजुद्दीन, सुनील शर्मा, रवी, सौरभ सिंह, अन्य शिक्षक एवं आठवीं से लेकर 10वीं तक के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा के संबंध में बताया गया। साथ ही निर्देशक श्री अरविंद साह जी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा अपना कीमती वक्त बर्बाद ना करते हुए बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने का सुझाओ दिया और अच्छे अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रौशन करने कहा । प्राचार्या श्रीमती अनुपमा साहा ने बच्चों को ना घबराने की सलाह दी और एक-एक पल का सदुपयोग करने के लिए कहा । फैजुद्दिन् सर तथा शर्मा सर द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!