Search

June 22, 2026 8:22 am

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जनहित के लिए करें कार्य: अनवर

 

पाकुड़: कांग्रेस के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर मुख्य रूप से मौजूद हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि राज्य में पार्टी अभियान चला रही है।जिला, प्रखंड, मंडल व पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही।पंचायत स्तर तक पार्टी को कैसे मजबूत करने को लेकर भी जानकारी दी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए कार्य करने को कहा। कहा कि कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पार्टी से संबंधित जानकारी दें। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद 30
जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। इसका आखिल भारती कांग्रेस ने निर्णय लिया है। झारखंड में ना फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। अभियान जिला स्तर से पंचायत स्तर तक चलाया जाना है, ताकि पार्टी की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर कैसे तैयारी करनी है उसकी जानकारी भी दी। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला प्रभारी राजेश रंजन, झारखंड प्रदेश महासचिव उदय लखमानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, मुख्तार हुसैन, देबू विश्वास, शाहीन परवेज, नलिन मिश्रा, सीमा सोनी भगत के अलावे अन्य मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023 01 21 at 9.45.51 PM 2 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!