Search

May 19, 2026 5:34 pm

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर उपयुक्त ने की बैठक

राजकुमार भगत

4 लाख 57 हजार 290 कार्ड बनाने का लक्ष्य

पाकुड़ बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ने जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के डाटा इंट्री एएनएम, सहिया, सीएचओ, सहिया साथी द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त ने आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर टीम गठित कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहिया से प्रतिदिन 70 व्यक्तियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया। 15 दिनों के अंदर इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।मौके पर सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, डॉ अमित कुमार, डीपीएम श्री नीरज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!