Search

June 22, 2026 5:04 am

पीरपहाड़ मजार पर सैकड़ों लोगों ने की चादरपोशी

इकबाल हुसैन

उर्स मेले के मौके पर उमड़ी भीड़

महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला पंचायत अंतर्गत गमछानाला पीरपहाड़ में स्थित पीर हजरत सैय्यद साह अब्दुर रहीम के मजार पर वार्षिक उर्स मेला का आयोजन किया गया । उर्स के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पीरपहाड़ मजार पर चादरपोशी की और अपने एवं परिजनों के सुखमय जीवन के लिए दुआएं मांगी
पीरपहाड़ मजार पर आयोजित उर्स के मेला के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी । मेले में आये लोगों ने पहले पीर मजार पर माथा टेका, उसके बाद मेले का आनंद उठाया। साथ ही मेले में लगे दुकानों में जमकर खरीदारी भी की । श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उर्स मुबारक कमेटी द्वारा विभिन्न इंतजाम किया गया था ।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, समसून मुर्मू,जेम्स सुशील हेंब्रम,रुहुल अमीन ,संतोष हेंब्रम, सैंटू शेख समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता पहुंच कर मेले का जायजा लिया । उर्स मेला के मौके पर महेशपुर प्रखंड के अलावा पाकुड़िया, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा एवं निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया । उर्स मेले को सफल बनाने में सहामत शेख, कुर्बान अंसारी,मुसरफ खान आदि ने प्रमुख भूमिका निभायी ।

img 20230205 wa0033101191389922687211
img 20230205 wa00326841022548585625214
img 20230205 wa00312743947314527021574

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!