Search

May 19, 2026 12:33 am

वन विभाग ने 12 बोटा साल की लकड़ी को किया जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

सतनाम सिंह

हरे भरे शुद्ध वातावरण व पेड़ पौधों से भरा लिट्टीपाड़ा के पहाड़ों को रेगिस्तान बनाने में जूटे हुए माफिया

आदिवासी एक्सप्रेस प्रतिनिधि पाकुड़ लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कचना के समीप सोमवार को वन विभाग द्वारा 12 बोटा साल का लकड़ी जप्त कर कार्यालय लाया गया । वही प्रभारी रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कचना के समीप लकड़ी माफिया द्वारा लकड़ी काटकर एकत्रित कर रखे हुए हैं ,जो रात के अंधेरे में ले जाने के फिराक में थे ।इसकी सूचना वन विभाग को मिलते ही सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉरेस्टर बबलू देहरी, फॉरेस्ट गार्ड निकुदीमुश किस्कू ,स्टीफन हेम्ब्रम को टीम बनाकर भेजा गया ।जहां से टीम द्वारा छापामारी कर 12 साल का लकड़ी जप्त कर लाया गया ।साथ ही कहा कि आगे करवाई किया जा रहा है। अभी तक कोई भी माफियाओं का नाम सामने नहीं आया है। जैसे ही माफिया का नाम आते हैं नाम पर कार्रवाई किया जाएगा। अन्यथा अज्ञात लकड़ी माफिया के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। इस तरह के छापेमारी से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मची हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!