Search

May 19, 2026 12:38 am

20 सूत्री की बैठक में शिक्षा , स्वास्थ्य , पेयजल , बाल विकास परियोजना की समीक्षा की गई

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने किया व संचालन अंचलाधिकारी किरण डांग ने किया । बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की गई । बैठक में शिक्षा , स्वास्थ्य , पेयजल , बाल विकास परियोजना की समीक्षा की गई । अनुपस्थित रहे सभी पदाधिकारियों से स्पस्टीकरण मांगा गया है । इस बैठक में अंचलाधिकारी किरण डांग , थाना प्रभारी अभिषेक राय , सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी , सभी 20सूत्री सदस्य , प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शिला सोरेन , बीपीआरओ त्रिदीप शील , महिला सुपरवाइजर चित्रलेखा कुमारी, मंदोदरी देवी,अगाथा हासंदा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!