राजकुमार भगत
पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर की इकाई गठन नगर के योग भवन में संपन्न हुई। समारोह का शुभारंभ जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय, विभाग संयोजक अमित साहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधुमिता घोष ने संयुक्त रूप से विवेकानंद ने माता सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय एवं अमित कुमार साह ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्रहित में काम कर रही है। रक्तदान ,निशुल्क शिक्षण शिविर, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस, बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती, आदि कार्यक्रमों से छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण एवं भारत की संस्कृति विभूतियों से छात्रों को अवगत कराती आ रही है।दूसरे सत्र में पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों को विस्तार से नगर मंत्री सुमित पांडे ने अवगत कराते हुए कार्यकारिणी को भंग किया। जिला संयोजक बम भोला उपाध्याय नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नगर मंत्री का दायित्व प्रदीप मिश्रा को दिया गया। नई कार्यकारिणी में नगर सह मंत्री मान्यता भगत, सोनू कुमार साह, रॉकी रविदास, नगर कार्यालय मंत्री सूरज कुमार यादव, सह कार्यालय मंत्री बंटी कुमार दास, नगर सोशल मीडिया संयोजक सुमित शर्मा, नगर सोशल मीडिया सहसंयोजक सुमित सेन, महाविद्यालय कार्य प्रमुख नवीन प्रकाश , जिला खेल प्रमुख प्रेम प्रताप सिंह नगर खेल प्रमुख पप्पू साहा, नगर जनजातीय आलोक चौधरी नगर एस एफ एस. प्रमुख जीत कुमार दा नगर एस एफ डी प्रमुख वशिष्ठ कुमार, नगर प्रेस मीडिया संयोजक अमृत गोस्वामी, नगर प्रेस मीडिया सहसंयोजक दीपक चौबे , नगर छात्रा प्रमुख रिया कुमारी तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वापी घोष सुदीप मंडल आकाश पंडित एवं आयुष सिंह के नामों की घोषणा की गई।जिला के महत्वपूर्ण घोषणाओं में जिला सोशल मीडिया संयोजक अबोनी मोहन साहू , सहसंयोजक अशोक साहा, जिला एसएफएस प्रमुख सानू रजक , जिला एस एफ डी प्रमुख गौतम सिंह के नामों की घोषणा की गई।
समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुंजन तिवारी ,सत्यम भगत, जिला समिति के सदस्य विकास दास जी , विशाल भगत जी एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता हिसाबी राय जी विवेकानंद तिवारी जी अनिकेत गोस्वामी जी संपा शाहा जी उपस्थित रहे।








