राजकुमार भगत
पाकुड़ । जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2023 मंगलवार से जिले में प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर आज 1153 परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होंना था। जिसमें 1133 छात्र- छात्राएं शामिल हुए, 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जिला मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा को लेकर बनाए गए 23 परीक्षा केन्द्रों में वोकेशनल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
कहां कितने परीक्षार्थी हुए शामिल
यूपी जी गर्ल स्कूल पाकुरिया में 91 छात्रों में 89, हरीशचंद्र एमएस पाकुरिया में उन 39 में 39 छात्र, एसटी एस हाथीमारा में 93 में 89 छात्र, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चंद्रपुरा महेशपुर में 53 में 53 छात्र, कन्या मिडिल स्कूल अमलापाड़ा में 91 में 89 छात्र, आरकेएचएस लिट्टीपाड़ा में 28 में 28 छात्र, यूपी जी उच्च विद्यालय करियोडीह लिट्टीपाड़ा में 159 में 152 छात्र, आरके प्लस टू विद्यालय हिरणपुर में 145 में 143 छात्र, एसटी मरिया गर्ल स्कूल तोरई हिरणपुर में 89 में 89 छात्र, बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में 11 में 11 छात्र ,पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय पाकुड़ में 77 में 77 छात्र, पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में 99 में 99 छात्र, हरिंनडागा उच्च विद्यालय पाकुड़ में शून्य, जीदातो बालिका उच्य विद्यालय पाकुड़ में 3 में 3 छात्र, मध्य विद्यालय धनुष पूजा पाकुड़ में 0 ,आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में 0 छात्रों ने मैट्रिक की प्रथम पाली परीक्षा में भाग लिया।परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मैट्रिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है।







