Search

May 17, 2026 7:37 am

उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हुआ पाकुड़ का कस्तूरबा स्कूल, सीबीएसई बोर्ड से होगी पढ़ाई

स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर, खेल का मैदान, लाइब्रेरियन, शिक्षक, सीसीटीवी की बढ़ेंगी सुविधाएं, अगले सत्र से होगी पढ़ाई

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़: जिले में सभी छह प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सबसे उत्कृष्ट पाकुड़ स्थित विद्यालय है। जबकि, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया में सबसे औसत सुविधा पाकुड़िया स्थित कस्तूरबा विद्यालय को है। जिले के पाकुड़ सदर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर चयनित भी किया गया है।अगले सत्र में इस विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यहां सर्वाधिक 418 बच्चियां नामांकित हैं।विद्यालय को उत्कृष्ट होने के लिए कई मानदंडों से गुजरना जिसमें विद्यालय के भीतर मौजूद जमीन, खेलकूद का मैदान, भवन,पेयजल की सुविधा,स्वच्छता आदि की जांच की गई।उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा प्राप्त होने के बाद यहां नए भवन व छात्रावास भी बनाए गए।विद्यालय छात्रावास,में पूर्व से ही लाइब्रेरी, लेबोरेटरी,जिमखाना, प्रशिक्षण रूम, कम्प्यूटर रूम मौजूद है। इसके अलावे आने वाले सत्र में 20 कंप्यूटर, स्मार्ट अतिरिक्त सीसीटीवी अतिरिक्त क्लास, 16 कैमरे, आदि की शिक्षक, लाइब्रेरियन बढ़ोतरी की जाएगी। वर्तमान में विद्यालय में कुल 10 शिक्षिकाएं, एक रात्रि प्रहरी, 5 महिला होमगार्ड, रसोइया आदि मौजूद हैं। विद्यालय की वार्डेन डॉ कुसुम कुमारी ने बताया कि प्रत्येक 15 दिनों में रांची से गठित प्रदेश स्तरीय जांच टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण करती है। पाकुड़ स्थित विद्यालय सभी मानकों पर खरा उतरा है। यहां की बच्चियां राष्ट्रीय पर्व हो या अन्य किसी कार्यक्रम की भागीदारी में अव्वल रहती हैं। छात्रावास की बच्चियों को सप्ताह में एक दिन अंडा, एक दिन चिकेन और एक दिन मछली दी जाती है। इसके अलावे दो दिन पनीर, रोजाना दूध, होर्लिक्स तथा सप्ताह में 5 दिन फल व मिठाइयां भी प्रदान की जाती हैं। स्कूल के चहारदीवारी के भीतर फुटबॉल, वॉलीबॉल,बास्केटबॉल का मैदान भी बनाया जा रहा है।

IMG 20230318 WA0008

पढ़ाई के लिए यहां सिर्फ सात कमरे ही हैं

वहीं, हिरणपुर के घाघरजानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 399 नामांकित छात्राएं हैं।जिनके लिए कुल 8 शिक्षक, और दो महिला तथा एक पुरुष गार्ड मौजूद हैं। स्कूल में पढ़ाई के लिए महज 7 कमरे जिसमें छात्राएं खचाखच भरी रहती हैं। वार्डेन
तलामय किस्कू ने बताया कि छात्राओं के लिए अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। छात्रावास में कुल 28 कमरे हैं लेकिन, स्टॉफ क्वार्टर की दिक्कत है। यहां मौजूद सोलर सिस्टम खराब अवस्था में है,जिसकी मरम्मती की आवश्यकता है। लिट्टीपाड़ा स्थित कस्तूरबा स्कूल में कुल 404 छात्राएं नामांकित हैं। यहां कुल शिक्षकों की संख्या महज न 7 है।स्कूल में मौजूद 7 क्लासरूम पर्याप्त नहीं हैं। विद्यालय में पानी की दिक्कत है। वार्डेन बोनिता कुमारी ने व बताया कि परिसर में अतिरिक्त कमरे तथा डीप बोरिंग की आवश्यकता है।

खेल का मैदान, शिक्षक व पानी की है कमी

अमड़ापाड़ा के डुमरचिर में मौजूद कस्तूरबा स्कूल में कुल 401 बच्चियों के नामांकन है। यहां कुल 8 टीचर हैं। जबकि, क्लासरूम 7 और हॉस्टल में 20 कमरे हैं। खेल का मैदान, शिक्षक, पानी की किल्लत जैसी कई मूलभूत समस्याओं के कारण स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्डेन ने बताया कि खेलकूद का मैदान नहीं होने के कारण छात्राओं को खेल-कूद में दिक्कत होती है। महेशपुर के कैराछत्तर में मौजूद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 390 छात्राएं नामांकित हैं। जबकि, यहां कुल 10 टीचर के अलावे दो महिला व एक नाइट गार्ड मौजूद हैं।

IMG 20230318 WA0007 1

पाकुड़िया की वार्डन ने जानकारी देने से किया इंकार

पाकुड़िया स्थित कस्तूरबा स्कूल की वार्डेन असुंता कुमारी ने विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने विद्यालय में मौजूद कमियों के उजागर होने के भय से किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया। विद्यालय के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि न सिर्फ स्कूल की पढ़ाई औसत दर्जे की है बल्कि, छात्रावास में मौजूद बच्चियों का खाना भी औसत दर्जे का दिया जाता है। इस बाबत कई बार शिकायत मिलने पर पाकुड़िया बीडीओ मनोज कुमार ने प्रमुख अर्चना देवी की अध्यक्षता में एक निगरानी कमेटी का गठन कर दिया।

“सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में उत्तरोत्तर सुधार के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जहां शिक्षकों की कमी है वहां के लिए
बहाली निकाली जाएगी। भवनों की कमी को दूर करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। पाकुड़ स्थित कस्तूरबा स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हुआ है।

रजनी देवी, डीईओ, पाकुड़

IMG 20230318 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!