Search

May 17, 2026 1:15 am

मोरम मिट्टी धंसने से दो महिला की हुई दबकर मौत

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में बुधवार को दोपहर के समय मोरम मिट्टी का गड्ढे में घरेलू उपयोग के लिए लाल मिट्टी की खुदाई कर रही दो महिलाओं के ऊपर मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस जाने से दो महिलाओं की हुई दबकर मौत। सूचना प्राप्त होते ही पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार बीच पहाड़ी ग्राम में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय के निकट गुटुटोला के लाल मिट्टी के बड़े गड्ढे में कुछ आदिवासी महिलाएं घरलू उपयोग एवं लिपाई करने के लिए बुधवार दिन में लाल मिट्टी की खुदाई 4 से 8 फीट सुरंग नुमा हिस्से में कर रही थी,उसी समय ऊपरी भाग की मिट्टी अचानक धंस कर उन महिलाओं के ऊपर गिर गई और दोनो महिला मिट्टी के नीचे दब गई, घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और दबे महिलाओं को गड्ढा से बाहर निकाला तबतक दोनो की मौत हो चुकीं थीं।ज्ञात हो कि एक दिन पहले हुई तेज बारिश से मिट्टी में नमी थी और निचले भाग पर खुदाई करने की वजह से ऊपरी हिस्सा का एक मिट्टी का ढेर दरक गया ।मृतक दोनों महिलाएं मुखी हंसदा, पति चुनका मरांडी, सूरजमुनि हेंब्रम पति, स्वर्ग जादू मरांडी, काठीकुंड थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के निवासी है,ये सभी मोहनपुर से मिट्टी लेने के लिए ही यहां आई हुई थी । यहां से दूर दूर के लोग घर का लिपाई एवं रंगाई के लिए मिट्टी खोद कर ले जाते हैं । इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घर का रंगाई पुताई के लिए महिलाएं मिट्टी खोद रही थी और मिट्टी धंसने से दबकर दो महिला की मृत्यु हो गई । जांच अभी जारी है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!