Search

June 21, 2026 2:52 pm

हटिया चुंगी टैक्स वाले ने की दुकानदार के साथ मारपीट,

हटिया चुंगी टैक्स वालों ने दुकानदार के दुकान में की तोड़ फोड़,जमीन पर फेंका दुकान वाले का कई टीन तेल

अब्दुल अंसारी

महेशपुर थाना क्षेत्र बड़कियारी यारी हटिया में आज हटिया चुंगी टैक्स वाले और दुकानदार के साथ काफी मारपीट और हंगामा हुई,प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन वाले ने अपने जमीन में लगने वाले हटिया का चुंगी टैक्स लेने के लिए दुकानदार गिरीश शाह के पास पहुंचे जहां आपस की बातचीत बहस और बहस के साथ बातचीत इतनी काफी बड़ गई,बात हाथापाई पर आ गई,चुंगी टैक्स वालों ने दुकानदार गिरीश शाह की दुकान में काफी तोड़ फोड़ की,दुकान में रखा टीन के डब्बे में तेल को जमीन पर फेंक दिया,तोड़ फोड़ और तेल को जमीन पर फेंक देने से दुकानदार गिरीश शाह को काफी नुकसान उठाना पड़ा,दुकानदार गिरीश शाह ने इस संबंधित सारी बात थाना प्रभारी संतोष कुमार को बताई और लिखित आवेदन दे कर जमीन वाले पर करवाई हेतु निवेदन किया। मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पहुंच कर वास्तु स्थिति का जायजा लिया और उचित करवाई करने का भरोसा दिया।

IMG 20230331 WA0049
IMG 20230331 WA0048 1
IMG 20230331 WA0050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!