राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार सुबह डांगापाड़ा – तोड़ाई पथ के मोहनपुर कौशल विकास केंद्र निकट दो बाइक में जमकर भिड़ंत हो गई। जिससे मछली व्यवसायी अमड़ापाड़ा निवासी 40 वर्षीय बड़का मोमिन सहित करणडांगा निवासी अब्दुल समद (19) व सफीक अंसारी (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए तुरन्त सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही सूचना पाने साथ घटनास्थल पहुंचे थाना के एएसआई रविन्द्र सिंह के द्वारा आवश्यक छानबीन किया व दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यवसायी हंडा में मछली भरकर बाइक नम्बर जेएच 15 डब्लू 3899 से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। वही बाइक संख्या जेएच 16 एच 6086 में सवार अब्दुल समद व सफीक अंसारी काफी तेज गति से पाकुड़ की ओर जा रहा था कि दूसरे बाइक को टक्कर मार दिया व बाइक सहित काफी दूर जा गिरा ।इस दुर्घटना में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही तीनो के सिर में गम्भीर चोट आई। इसमे से अब्दुल समद व सफीक अंसारी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। जिसे रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल वाहनों की तेज गति के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।
Related Posts

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को डॉ. तनवीर आलम का संदेश- बूथ स्तर पर मजबूत हो संगठन, युवाओं की भागीदारी से मिलेगी नई ताकत।




