Search

May 16, 2026 1:48 pm

मध्य विद्यालय हरिगंज में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पवित्र रमजान महीने के मौके सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शाम 5:54 में इफ्तार किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने कहा कि रमजान महीना बहुत पवित्र माह होता है। चांद आते ही रमजान महीने की शुरुआत होती है। रमजान महीने बहुत पवित्र महीना है । रमजान का महिना आत्मनियंत्रण, धैर्य,दया एवं क्षमा का सीख देता है। स्वयं भूखे पेट रहकर हम दूसरों के भूख की अनुभूति कर सकते हैं। इस्लाम धर्म मानने वाले पूरा दिन एक बूंद जल भी ग्रहण नहीं करते हैं। जितनी पवित्रता से नियम के साथ रोजा रखते अगर इसी समर्पण के साथ बच्चों के तालीम पर भी ध्यान दें तो समाज का कायाकल्प हो जाएगा। मौके पर शिक्षक बिजय नंदन त्रिवेदी, मो तफिजूल शेख, मुश्ताक अहमद, जयनाल आबेदीन, नसीम अहमद जमीरूल हक, नाजिबुल शेख समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!