Search

May 16, 2026 12:18 pm

निशक्त लोगों के बीच ट्राय साइकिलों का मुफ्त वितरण किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया द्वारा इन दिनों निशक्त लोगों के बीच ट्राय साइकिलों का मुफ्त वितरण किया जा रहा है । सोमवार को भी कई निशक्त लोगों को ट्राय साइकिल दिया गया । इस बीच ट्राय साइकिल पाकर पाकुड़िया निवासी जयदेव साहू , पवन गुप्ता , सिदपुर निवासी लखीराम मुर्मू , अर्नेस्ट टुडू एवं चंदन हेम्ब्रम के चेहरे खुशी से चमक उठे । सबो ने इस सहायता के लिये सरकार की मुक्त कंठ से प्रशंशा की । वहीं इस बाबत बोलते हुए पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी , अगाथा हांसदा एवं चित्रलेखा कुमारी ने बताया कि सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया है कि अगर उनके पोषक क्षेत्र में कही भी कोई निशक्त ब्यक्ति हों उनका नाम पता दें साथ ही उन्हें परियोजना कार्यालय तक लाएं , यहां उन्हें निःशुल्क ट्राय साइकिल मुहैया कराई जायेगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!