बजरंग पंडित
पाकुड़ बड़ी अलीगंज हरतिकी तला स्थित ग्राम रक्षा काली स्थान में मंगलवार को उल्लास के साथ ग्राम काली की पूजा हुई । इस दौरान बड़ी अलीगंज हरतिकी तला ग्राम रक्षा काली की पूजा में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे । पुरोहित लाल कुमार राय ने ग्राम रक्षा काली की पूजा विधि विधान के साथ कि इसके अलावा दर्जनों पाठा की बलि भी दी गई ।हरतिकी तला ग्राम रक्षा काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष अमित हाजरा उर्फ बापी ने बताया ग्राम रक्षा काली की पूजा हमारे पूर्वज किया करते थे और अब वही परंपरा को हम लोग निभा रहे हैं करीब डेढ़ सौ साल से यह पूजा होती आ रही है । ग्राम रक्षा काली की पूजा से ग्राम वासियों को कोई तकलीफ नहीं होता है । ग्राम की रक्षा के लिए ग्राम रक्षा काली की पूजा होती है । यह पूजा चैत्र नवरात्र के लगभग 10 दिनों के बाद पड़ने वाले मंगलवार को होती है । वही सचिव राजेंद्र ने बताया ग्राम रक्षा काली की पूजा ग्रामवासी की सुरक्षा के लिए की जाती है ग्राम रक्षा काली में लगभग 60 पाठा बली दिया गया और इससे ग्राम रक्षा काली की पूजा में पाकुड़ी नहीं पाकुड़ से सटे सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल से भी लोग यह पूजा अर्चना के लिए आते हैं ।वहीं पूजा स्थल पर मेला भी लगाया गया । बच्चे मस्ती करते देखे गए पूजा को सफल बनाने में प्रदीप कुमार उपाध्याय उर्फ दीपू दा मुना हाजरा,गोपाल हाजरा, मोंटी कुमार, राज हाजरा, फेकू ठाकुर ,सोमेन हाजरा, देवनंदन कुमार ,राजू शर्मा ,नवनीत यादव, सुनील हाजरा लगे रहे ।






