Search

May 12, 2026 8:44 pm

अज्ञात हाइवा ने मवेशी को रौंदा, ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर किया सड़क जाम।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– अमड़ापड़ा – पाकुड़ मुख्य मार्ग के गायबथान गांव अंतर्गत कोल माइंस कम्पनी में चलने वाले हाइवा ने गायबथान गांव के समीप बकरी को रौंद फरार हो गया, अक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, घटना की खबर कोल माइंस कंपनी के पदाधिकारी को मिलते ही कोल माइन्स कंपनी के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कंपनी द्वारा उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए सड़क जाम को हटाया गया, लगभग 4 – 5 घंटे तक मुख्य सड़क रहा जाम जिस से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी,कोल कंपनी के अधिकारी की बातों से सहमत होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटा लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!