बजरंग पंडित
उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार आगामी मानसून के मद्देनजर पाकुड़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग में अवस्थित महानाला की विशेष साफ सफाई कार्य किया जा रहा है। वहीं बैंक कॉलोनी डी गली में नाली का निरीक्षण कौशलेश यादव, प्रशासक, नगर परिषद पाकुड़ व नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता के द्वारा किया गया। सभी समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया।












