Search

March 15, 2026 11:23 pm

लॉटरी का अवैध कारोबार करने वाले कारोबारी पर मामला दर्ज,एक की हुई गिरफ्तारी।

सतनाम सिंह

पूरे पाकुड़ जिले में फैला है लॉटरी का कारोबार, पाकुड़ नगर और हिरणपुर मुख्य केंद्र।

पाकुड़िया संवाददाता थाना क्षेत्र के डोमनगड़िया से एक व्यक्ति को अवैध लॉटरी टिकट के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रभार थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सोमवार रात को डोमनगड़िया निवासी कोबाद मियां को 10179 ( दस हजार एक सौ उनासी ) पीस लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी पुलिस को देखकर भागने के फिराक में थे कि पुलिस ने उसे एक झोला के साथ पकड़ लिया । वहीं पकड़ाए व्यक्ति के पास से मिले नोटबुक , मोबाइल व पूछताछ में लॉटरी के इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है । नोटबुक विवरणी में बताया गया है कि वह लॉटरी का होलसेलर अपने भाई जुमा मियां नामक व्यक्ति से लॉटरी खरीद कर 250 रुपये की मजदूरी में लॉटरी कोड एजे , आरपी एवं डीपी बेचता था । पुलिस ने फिलहाल गिरफ्त में कोबाद मियां के खिलाफ प्रतिबंधित लॉटरी बेचना धारा 7(iii) लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 एवं भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर चीटिंग करना धारा 420/290 भादवी के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है । प्रभार थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हाल में अवैध लॉटरी के इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

IMG 20230530 WA0068 2
IMG 20230530 WA0069 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर