Search

March 15, 2026 11:22 pm

विश्वजीत हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश में जुटी पुलिस

सतनाम सिंह

पाकुड़। पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की सुबह चाकू घोपकर विश्वजीत गोराई की हुई हत्या मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका कुमारी ने थाना में मामला दर्ज कराई है। मामले में बासमती निकासी वीरू मंडल, उसकी पत्नी लक्खी देवी व बेटा देव मंडल को आरोपी बनाया है। पुलिस ने लक्खी देवी से पूछताछ करने के बात उसे जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका ने अपने पति के साथ बाइक से हरिशपुर गांव से पूजा करने भोरिकोचा मंदिर जा रही थी। बासमती गांव पहुँचते ही वी पूर्व से घात लगाए बैठे वीरू, देव व लक्खी देवी ने उनलोगो को रोक कर पुरानी दुश्मनी को लेकर तीनो ने विश्वजीत पर चाकू, छुरा स हमला कर दिया। बीच बचाव कर रहे प्रियंका पर भी हमला कर घायल कर दिया। चाकू से कई बार हमला करने के कारण घटना स्थल पर विश्वजीत की तड़प-तड़प कर जान चली गई। महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने लक्खी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस पिता पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बदले की भावना से हुई विश्वजीत की हत्या

ज्ञात हो कि विश्वजीत गिराई की वीरू मंडल की बेटी के साथ पूर्व में शादी हुई थी। जिसके बाद वीरू मंडल की पुत्री की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। जिसका वीरू मंगल को शक था कि उसकी पुत्री की हत्या दमाद ने ही कर दिया और इसी की बदले की भावना से पूर्व के ससुर ,सास व साला ने विश्वजीत गिराई को रविवार को चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर