Search

May 9, 2026 5:44 pm

छड़ सीमेंट की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने दुकानदार की दो खस्सी चुराई

सतनाम सिंह

हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगापाड़ा चौक स्थित छड़ सीमेंट के दुकान की ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात दो बड़ी खसी की चोरी कर ली। इसको लेकर शनिवार को प्रभारी थाना प्रभारी विनोद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान गांव के ही बदरे आलम की है। इस दुकान से सटे कमरों में भारतीय स्टेट बैंक भी संचालित है। दुकानदार द्वारा दुकान के अंदर बरामदा में दो खसी रखा हुआ था। जो करीब 45 -50 हजार मूल्य का था। सुबह दुकान खोलने पर मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। वही रखे हुए दोनो खसी नही था। सूचना पाने साथ पुलिस ने दुकानदार से आवश्यक जानकारी लिया। बैंक परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। पर बैंक बन्द रहने के कारण सीसीटीवी कैमरा को नही खंगाला गया। इस सम्बंध में प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच किया गया। सीसीटीवी खंगालने पर ही सभी स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!