Search

May 9, 2026 4:36 pm

पाकुड़ जिला इकाई प्रथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक लिए कई निर्णय

सतनाम सिंह

आमरापाड़ा (पाकुड़) राजकीय बुनियादी विद्यालय आमरापाड़ा परिसर में रविवार को झारखंड प्रथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई बैठक संघ की जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पंडित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी शिक्षकों की सर्व सम्मति से कई बिंदूओं पर चर्चा हुई व कई विषय पर प्रस्ताव भी लिया गया ।जिसमें ग्रेड 3,ग्रेड 2, ग्रेड एमडीएम के संचालन में कमी, पाकुड़ अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर के शिक्षक विनय कुमार के साथ ग्रामीण ,अभिभावकों द्वारा मारपीट के आरोपी के गिरफ्तारी एसपी से की जाय सहित कुल 6 सूत्री मांग पर बिचार विर्मश किया गया। वही संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त मांगो पर आगामी 20,7 2023 तक विचार नही किया जाता है तो डीएसओ के खिलाफ उपायुक्त कार्यलय के समकक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। मौके पर मिथलेस कुमार, खुर्शीद आलम, होपा मुर्मू, राजन भगत, शिबू टुडू, रतन रॉय सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!