Search

April 24, 2026 12:33 pm

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर बैठक की गई

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कैराछतर के भौरी बाबा मंदिर के समीप पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी क़े आगामी 19 अगस्त को महेशपुर विधानसभा में आगमन को लेकर चर्चा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत ठीक से हो तथा सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हों इस बात की विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही तमाम कार्यकर्ता क़े साथ घर-घर तिरंगा झंडा को लेकर रैली मंदिर से निकली गई। मौके पर कैराछतर के मंडल अध्यक्ष गौतम पाल, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भगत, बूथ अध्यक्ष गोपाल भगत, उपाध्यक्ष मानिक चंद्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन साह किसान मूर्चा राजेश पाल, अल्प संख्यक मुर्चा नसातुल अंसारी, सुबोध राय, पलटू देहरी, विनय कुमार, निर्मल कुमार भंडारी, मनोज देहरी आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!